ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व अफसर, पत्नी व 2 कंपनियों की ₹8.80 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा, उनकी पत्नी, मैसर्स इंटीग्रल स्क्रू इंडस्ट्रीज़ के मालिक अनिल कुमार अग्रवाल (उप-ठेकेदार) और मैसर्स एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जुड़ी ₹8.80 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। ईडी के मुताबिक, ये संपत्तियां दिल्ली में मौजूद हैं। बकौल ईडी, पीएमएलए के तहत कार्रवाई की गई है।