ईडी ने दिल्ली में 'आप' सांसद संजय सिंह के आवास पर मारा छापा
ईडी ने बुधवार सुबह 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर यह छापेमारी की गई है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली आबकारी नीति केस में 'आप' नेता और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत को लेकर सुनवाई होगी।