ईडी ने पात्रा चॉल केस में सांसद संजय राउत के कथित सहयोगी की ₹73 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया है कि मुंबई के पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के कथित सहयोगी प्रवीण राउत की ₹73 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है। बकौल ईडी, पुनर्विकास के नाम पर कई गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया गया था।