ईडी ने पॉन्ज़ी स्कीम से जुड़े ₹100 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रकाश राज को भेजा समन
तमिलनाडु की प्रणव ज्वेलर्स नामक कंपनी की 'पॉन्ज़ी स्कीम' से जुड़े कथित ₹100 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में अभिनेता-राजनेता प्रकाश राज को ईडी ने समन भेजा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रकाश राज इस कंपनी के ब्रैंड ऐम्बेसडर थे। बकौल रिपोर्ट्स, आरोप है कि कंपनी ने भारी रिटर्न का फर्ज़ी वादा करके लोगों से लाखों रुपए का निवेश करवाया था।