ईडी ने पॉर्न वीडियो मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्डरिंग का मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ पॉर्नोग्राफी फिल्मों के प्रोडक्शन और सर्कुलेशन को लेकर मनी लॉन्डरिंग का मामला दर्ज किया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने पॉर्नोग्राफिक फिल्म बनाने और उन्हें ऐप के ज़रिए पब्लिश करने से जुड़े मामले में कुंद्रा को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया था और उन्हें सितंबर 2021 में ज़मानत मिल गई थी।