ईडी ने फेयरप्ले समेत 8 बेटिंग ऐप के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का नया केस किया दर्ज
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेयरप्ले समेत 8 बेटिंग ऐप्स के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का नया केस दर्ज किया है। इन सभी ऐप्स पर अवैध तरीके से आईपीएल का प्रसारण करने और बेटिंग करवाने का आरोप है। सूचि में फेयरप्ले के अलावा पिकाशो, फॉक्सी, वेदु, स्मार्ट प्लेयर लाइट, फिल्म प्लस, टी टीवी और वॉव टीवी ऐप्स के नाम शामिल हैं।