ईडी ने बंगाल में टीएमसी नेता शाहजहां शेख का घर किया सील, 29 जनवरी को पेश होने को कहा

ईडी ने कथित राशन वितरण घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने के बाद उनके घर को सील किया है। ईडी ने शेख के घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें 29 जनवरी को पेश होने को कहा है। शेख फिलहाल फरार हैं और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है।

Load More