ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मामले को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के ठिकानों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग से जुड़े मामले को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के उत्तराखंड, चंडीगढ़ और दिल्ली के एक दर्जन से ज़्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (उत्तराखंड) में अवैध गतिविधियों से जुड़े मामले में रावत के खिलाफ यह कार्रवाई की है।