ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएफआई के बैंक खाते फ्रीज़ किए
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में उसने पीएफआई के बैंक खातों को फ्रीज़ कर दिया है। ईडी ने बताया कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और रिहैब इंडिया फाउंडेशन के बैंक खातों को अस्थाई रूप से फ्रीज़ किया गया है जिसमें कुल ₹68,62,081 हैं।