ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएफआई से जुड़े 33 खातों को किया कुर्क

अधिकारियों के मुताबिक, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उससे जुड़े एक संगठन रिहैब इंडिया फाउंडेशन के कम-से-कम 33 बैंक खातों को कुर्क किया है। इन खातों में ₹68 लाख से अधिक की राशि जमा है। बकौल अधिकारी, पीएफआई के 23 खातों में ₹59,12,051 और रिहैब इंडिया फाउंडेशन के 10 खातों में ₹9,50,030 हैं।

Load More