ईडी ने महादेव बेटिंग ऐप केस में 2 और लोगों को किया अरेस्ट, अब तक कुल 11 गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में 2 और लोगों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। रायपुर के पीएमएलए कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि मामले में ईडी अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।