ईडी ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई के बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस पर मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में कुरैशी प्रोडक्शन हाउस और उससे जुड़ी पांच अलग-अलग जगहों पर मुंबई में छापेमारी की है। ईडी ने प्रोडक्शन हाउस के निदेशकों के परिसरों पर छापा मारा। बकौल रिपोर्ट्स, कुरैशी प्रोडक्शन्स को फिल्में बनाने के लिए महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से पैसे मिले हैं।