ईडी ने रांची में सीएम सोरेन के कई करीबियों के ठिकानों पर मारा छापा
ईडी ने बुधवार को रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा। बकौल रिपोर्ट्स, अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में छापेमारी हुई है और सर्च अभियान जारी है। सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद के घर पर भी छापेमारी हुई है और खबरें हैं कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।