ईडी ने राहुल गांधी से आज करीब 9 घंटे की पूछताछ, कल फिर बुलाया: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नैशनल हेराल्ड केस से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सोमवार को करीब 9 घंटे पूछताछ की और उन्हें कल (मंगलवार) फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले राहुल सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मार्च कर ईडी दफ्तर पहुंचे थे।