ईडी ने विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के आरोप में अनिल अंबानी से की पूछताछ: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी सोमवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। वह कथित तौर पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए पहुंचे थे। इससे पहले वह येस बैंक का कर्ज़ नहीं चुका पाने के मामले में 2020 में ईडी के सामने पेश हुए थे।