ईडी ने विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के आरोप में बीबीसी इंडिया के खिलाफ दर्ज किया मामला
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के आरोप में बीबीसी इंडिया के खिलाफ फेमा के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले फरवरी में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में सर्वे के बाद आयकर विभाग ने कहा था कि उसके कुछ टैक्स भुगतान में अनियमितताएं पाई गई हैं।