ईडी ने विदेशी लेन-देन से जुड़े मामले में महुआ मोइत्रा को नया समन जारी किया

'इंडियन एक्सप्रेस' ने ईडी के एक सोर्स के हवाले से बताया है कि विदेशी लेन-देन से जुड़े एक मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को एजेंसी ने दोबारा समन भेजा है। गौरतलब है, ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम से जुड़े इस मामले में महुआ को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था मगर वह पेश नहीं हुई थीं।

Load More