ईडी ने विदेशी लेन-देन से जुड़े मामले में महुआ मोइत्रा को भेजा समन
ईडी ने विदेशी लेन-देन से जुड़े एक मामले में टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा को समन भेजा है। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़े इस मामले में महुआ को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, महुआ ने पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में सीबीआई को उसके सवालों के जवाब भेज दिए हैं।