ईडी ने हुर्रियत नेता काज़ी यासिर के अनंतनाग स्थित घर पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह हुर्रियत नेता काज़ी अहमद यासिर के अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) ज़िले स्थित घर पर छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने स्थानीय प्रशासन द्वारा यासिर के अनंतनाग स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया गया था।