ईडी ने ज़मीन घोटाला मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त रंजन से जुड़े परिसरों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ज़मीन घोटाले के एक मामले में गुरुवार को रांची (झारखंड) के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। छापेमारी का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। 'एएनआई' ने ईडी के हवाले से बताया कि पश्चिम बंगाल में दो, बिहार की एक व रांची और जमशेदपुर की अन्य जगहों पर छापेमारी जारी है।