ईडी ने ₹3,000 करोड़ के डिजिटल करेंसी घोटाले में एफबीआई द्वारा वांछित शख्स को किया अरेस्ट
ईडी ने ₹3,000 करोड़ के डिजिटल करेंसी घोटाले में छापेमारी के बाद अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई द्वारा वांछित परविंदर सिंह नामक शख्स को हल्द्वानी (उत्तराखंड) से गिरफ्तार कर लिया है। सिंह ने कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी से प्राप्त अवैध धन को डिजिटल करेंसी में परिवर्तित कर विदेश भेजा था। एफबीआई ₹1,500 करोड़ की डिजिटल करेंसी ज़ब्त कर चुकी है।