सोमवार को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर आज (सोमवार) शेयर बाज़ार बंद रहेंगे। आज शेयर बाज़ार में इक्विटी, डेरिवेटिव्स, एसएलबी और करेंसी मार्केट पूरी तरह बंद रहेंगे जबकि एमसीएक्स में कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीपिएंट शाम के सत्र में खुलेंगे। गौरतलब है, शुक्रवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड 76,992.77 पर और निफ्टी रिकॉर्ड 23,465.60 पर बंद हुआ था।