ईद की नमाज़ के बाद पाक में लश्कर के कमांडर सलाफी को उसके परिवार के लोगों ने ही मारा: रिपोर्ट
'एनडीटीवी' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शनिवार को पाकिस्तान में ईद की नमाज़ के बाद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी बिलाल आरिफ सलाफी की उसके ही परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने कहा कि हत्या के पीछे का सटीक कारण अबतक पता नहीं चला लेकिन पारिवारिक विवाद होने की आशंका है।