ईद पर नमाज़ अदा करने यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद पहुंचे फिलिस्तीनियों पर हुआ हमला
यरूशलम में इज़रायली अधिकारियों द्वारा ईद-उल-फितर पर अल-अक्सा मस्जिद के बाहर नमाज़ अदा करने के लिए जमा फिलिस्तीनियों पर हमले का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग भागते दिख रहे हैं। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इज़रायल द्वारा मस्जिद परिसर बंद किए जाने के बाद 59 वर्षों में पहली बार मस्जिद में ईद की नमाज़ पर प्रतिबंध लगा है।