ईपीएफओ ने मई में रिकॉर्ड 19.5 लाख सदस्य जोड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई 2024 में रिकॉर्ड 19.50 लाख नए सदस्य ईपीएफओ से जुड़े हैं। अप्रैल 2018 से लेकर अबतक ईपीएफओ से जुड़ने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक, मई 2023 की तुलना में ईपीएफओ सदस्यों की संख्या में 19.62% और अप्रैल-2024 के मुकाबले 10.96% वृद्धि हुई है।

Load More