ईपीएफओ खाते में कब आएगा वित्त वर्ष 2023-24 का ब्याज?
ईपीएफओ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि बहुत जल्द कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में 2023-24 के ब्याज की राशि जमा कर दी जाएगी। कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं होगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज मार्च 2024 तक ईपीएफओ के 28.17 करोड़ सदस्यों के खातों में जमा किया गया है। ईपीएफओ की ब्याज दर 8.25% है।