ईपीएफओ में सितंबर 2022 में 16.82 लाख नए सदस्य जुड़े, पिछले साल के मुकाबले 9.4% अधिक
केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय ने रविवार को बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सितंबर 2022 में 16.82 लाख नए सदस्य जोड़े हैं जो कि पिछले साल के समान अवधि में जोड़े गए सदस्यों के मुकाबले 9.4% अधिक हैं। मंत्रालय के मुताबिक, सितंबर 2022 के दौरान करीब 9.34 लाख नए लोग ईपीएफओ के दायरे में आए हैं।