ईमान खलीफ ने जेंडर विवाद को लेकर ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
अल्जीरियाई बॉक्सर ईमान खलीफ के वकील नबील बौदी ने बताया है कि जेंडर विवाद को लेकर उनके खिलाफ किए गए ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, खलीफ ने कहा, "सोशल मीडिया पर मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है वो अनैतिक है, मैं दुनियाभर के लोगों की सोच बदलना चाहती हूं।"