ईमेल के ज़रिए नागपुर एयरपोर्ट को मिली बस से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्ज़ी
महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट को सोमवार को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला। एक अधिकारी के अनुसार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को एरोड्रम के शौचालय में बम होने की सूचना मिली थी। बीते 2 महीनों में तीसरी बार नागपुर एयरपोर्ट को धमकी भरा संदेश मिला है।