ईमानदार और स्वच्छ छवि के लोगों को आगे लाने की कोशिश की है: मंत्रिमंडल विस्तार पर सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है, "ईमानदार और स्वच्छ छवि के लोगों को हमने आगे लाने की कोशिश की है।" उन्होंने आगे कहा कि सभी मंत्री हिमाचल की जनता की सेवा करना चाहते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में 7 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।