ईमानदार व्यक्ति को बहुत ईमानदार नहीं होना चाहिए: चुनाव के बाद क्रिप्टिक पोस्ट में अनुपम खेर

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ऐक्टर अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ईमानदार नहीं होना चाहिए। जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "बहुत ज़्यादा ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज़्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं।"

Load More