सत्येंद्र को कब बर्खास्त करेंगे ईमानदारी का राग अलापने वाले सीएम केजरीवाल?: दिल्ली बीजेपी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कथित मनी लॉन्डरिंग के मामले में गिरफ्तारी पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोमवार को कहा, "ईमानदारी का राग अलापने वाले (मुख्यमंत्री अरविंद) केजरीवाल बताएं...इन्हें कब बर्खास्त करेंगे?" उन्होंने कहा, "(जैन ने) हवाला कारोबारियों के साथ संबंध स्थापित किए थे...उनका हवाला कारोबारियों से लेन-देन था...दिल्ली की जनता जवाब चाहती है।"

Load More