ईमेल के ज़रिए गोवा हवाईअड्डे पर बम होने का किया गया दावा, बढ़ाई गई सुरक्षा

गोवा में सोमवार को एक ईमेल के ज़रिए दाबोलिम हवाईअड्डे पर बम होने का दावा किया गया। हवाईअड्डे के निदेशक एस वी टी धनंजय राव ने बताया, "इसे लेकर हम अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं और हवाईअड्डे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।" पुलिस के मुताबिक, बम निरोधक दस्ता इलाके की छानबीन कर रहा है।

Load More