ईयरफोन लगाकर यूपी में पटरी पर घूम रहे 2 युवक ट्रेन की चपेट में आए, दोनों की हुई मौत

अमेठी (यूपी) में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 24 व 28 वर्षीय दो युवकों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ईयरफोन लगाकर पटरी पर घूम रहे थे जिससे उन्हें ट्रेन की आवाज़ नहीं सुनाई दी। मृतक सीतापुर व लखीमपुर खीरी के निवासी थे और अमेठी में मज़दूरी करते थे।

Load More