ईयरफोन लगाकर UP में रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा सिपाही ट्रेन से कटा, हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर एक सिपाही की मौत हो गई। दरअसल, रेल लाइन क्रॉस करते समय सिपाही ने ईयरफोन लगा रखा था और उसे बिलकुल सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही ट्रेन नहीं दिखी जिससे उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान अक्षुवीर (27) के रूप में हुई है।