ईरानी तेल बिक्री पर अमेरिका की 60 दिन की छूट का भारत पर क्या होगा असर?
अमेरिका द्वारा ईरानी तेल बिक्री पर दी गई 60-दिन की छूट भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे भारत को क्रूड का एक और स्रोत मिल सकता है। वैश्विक बाज़ार में तेल की अतिरिक्त आपूर्ति बढ़ने से क्रूड की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है जिससे भारत, आयात बिल में बड़ी रकम की बचत कर सकता है।