ईरानी दूतावास ने शेयर की शोले के 'बिना हाथ वाले ठाकुर' की तस्वीर, UN का उड़ाया मजाक
भारत में ईरानी दूतावास ने मार्वल के (जादुई शक्तियों वाले) काल्पनिक सुपरहीरो 'डॉक्टर स्ट्रेंज' और फिल्म 'शोले' के (बिना हाथ वाले) 'ठाकुर' की तस्वीर शेयर कर यूएन पर तंज कसा है। ईरान ने कहा, "स्कूल की किताबों के मुताबिक यूएन डॉक्टर स्ट्रेंज है...लेकिन असल में ठाकुर है।" ईरानी दूतावासों ने पहले भी मीम्स शेयर कर अमेरिका का मज़ाक उड़ाया है।