ईरानी नववर्ष नवरोज़ के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल
पारसी समुदाय के नववर्ष नवरोज़ के मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाया है। इस डूडल में गूगल ने नवरोज़ से जुड़े विशेष तत्वों को दिखाया है जिनमें खाना पकाना, खिलते हुए फूल, पक्षी, सेब और सफाई शामिल हैं। नवरोज़ को फारस के राजा जमशेद की याद में मनाया जाता है क्योंकि राजा जमशेद ने ही पारसी कैलेंडर बनाया था।