ईरानी बंदरगाह पर बेहद ताकतवर धमाका होने के पलों का वीडियो आया सामने
ईरान के बंदर अब्बास शहर के बंदरगाह पर आग लगने के बाद बेहद ताकतवर धमाका होने के पलों का वीडियो सामने आया है जो एक कार के डैशकैम में कैद हुआ। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस धमाके में 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अभी इस घटना का असल कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।