ईरानी मिसाइलों ने इज़रायल की स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग को बनाया निशाना
इज़रायली मीडिया के मुताबिक, ईरानी मिसाइलों ने तेल अवीव में इज़रायल की स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग को निशाना बनाया है। यह घटना दक्षिणी इज़रायल के सबसे बड़े अस्पताल पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले के बाद हुई है। ईरान व इज़रायल के बीच 7वें दिन भी संघर्ष जारी है और ईरान ने ताज़ा हमले में इज़रायल पर 25 मिसाइलें दागी हैं।