$1 के बदले 2500000 रियाल, कैसे इतनी कमजोर हो गई ईरान की मुद्रा?
ईरानी रियाल मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई जहां तेहरान के फ्री-मार्केट में $1 के बदले 25 लाख+ रियाल पर कारोबार हुआ। 2-सितंबर को रियाल 22 लाख/डॉलर के पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर पर था यानी महज 27-दिनों में इसमें और गिरावट आई है। ऊंची महंगाई, खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी और अमेरिकी प्रतिबंधों ने रियाल पर दबाव बढ़ाया है।