ईरानी सेना के प्रवक्ता ने मरने से पहले इज़रायल को दी थी 'मिसाइल सरप्राइज़' की धमकी
ईरान के सैन्य प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने शुक्रवार को इज़रायल के हमले में मरने से चंद घंटों पहले इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दावे 'ईरान अब बैलिस्टिक मिसाइल नहीं बना पाएगा' का मज़ाक उड़ाया था। नैनी ने कहा था, "मिसाइल इंडस्ट्री काफी आगे बढ़ चुकी है। दुश्मन के लिए कई सरप्राइज़ आ रहे हैं।"