ईरान अगर इज़रायल पर हमला करेगा तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा: इज़रायली राजदूत
भारत में इज़रायल के राजदूत रूवेन अज़ार ने शनिवार को कहा, "इज़रायल ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर बहुत सटीक तरीके से हमला किया, हमने ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम को बेअसर कर दिया है।" उन्होंने कहा, "ईरान अब अच्छी तरह से जानता है कि अगर वह इज़रायल पर हमला करना जारी रखता है तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।"