ईरान अगले 24 से 48 घंटों में इज़रायल पर हमला कर सकता है: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री ऐंटनी ब्लिंकन ने रविवार को जी7 देशों के अपने समकक्षों से कहा कि ईरान अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इज़रायल पर हमला कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकन ने कथित तौर पर कहा कि अमेरिका को ईरानी हमले का सही समय पता नहीं है लेकिन सोमवार में दिन में हमला हो सकता है।