ईरान-अमेरिका के बीच कब खत्म होगा युद्ध? होर्मुज़ नाकेबंदी के बीच ट्रंप ने कर दिया एलान
होर्मुज़ स्ट्रेट में नाकाबंदी करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं इसे समाप्त होने के बहुत करीब मानता हूं।" उन्होंने यह भी कहा, "मुझे विषय बदलना पड़ा क्योंकि अगर मैं ऐसा नहीं करता तो अभी ईरान के पास परमाणु हथियार होते।"