ईरान आर्थिक रूप से खत्म हो रहा है, उसकी सेना व पुलिस को वेतन नहीं मिल रहा: ट्रंप
ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान आर्थिक रूप से खत्म हो रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट तुरंत खोलना चाहता है...वह कैश के लिए तरस रहा है! उसे $500 मिलियन/दिन का नुकसान हो रहा है।" बकौल ट्रंप, ईरानी सेना-पुलिस को वेतन नहीं मिल रहा।