ईरान-इज़राइल तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज़ी, 5% बढ़ गए दाम
कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को 5% तक का उछाल आया। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड $98/बैरल के करीब जबकि अमेरिकी कच्चे तेल का मानक WTI $95/बैरल के आसपास रहा। गौरतलब है कि यह तेज़ी ईरान द्वारा उत्तरी इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने और जवाब में इज़रायल द्वारा ईरान के ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद आई है।