ईरान और अमेरिका-इज़रायल के युद्ध में क्यों रूसी राष्ट्रपति पुतिन हैं सबसे बड़े विजेता?
न्यूज़ 18 ने एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि ईरान और अमेरिका-इज़रायल युद्ध से रूस को काफी ज़्यादा आर्थिक और भू-राजनैतिक लाभ हुए हैं। तेल के बढ़े दाम से रूस के राजस्व में बढ़ोतरी हुई और अमेरिका ने इस बीच रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील दे दी। इसके अलावा, दुनिया का ध्यान फिलहाल यूक्रेन से हट गया है।