ईरान के 'क्राउन ज्वेल' खर्ग द्वीप के पास हुए कई धमाके
ईरानी मीडिया ने शनिवार को 'क्राउन ज्वेल' खर्ग द्वीप के पास धमाकों की खबर दी है। फार्स समाचार एजेंसी ने बताया कि गल्फ ऑयल हब के पास कई धमाके सुने गए हैं। खबरों में यह भी दावा किया गया कि एक ईरानी टैंकर पर मिसाइल से हमला हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद ये धमाके हुए हैं।