ईरान के आखिरी शाह के बेटे ने किया विद्रोह का आह्वान; कहा- खामेनेई चूहे की तरह अंडरग्राउंड हैं
ईरान-इज़रायल संघर्ष के बीच ईरान के आखिरी शाह के बेटे रेज़ा पहलवी ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई डरे हुए चूहे की तरह अंडरग्राउंड हैं। उन्होंने कहा, "इस्लामिक गणराज्य अंत की ओर बढ़ गया है…और ढहने की कगार पर है...इस दुःस्वप्न को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी विद्रोह की आवश्यकता है।"